चंडीगढ़। चंडीगढ़ में इस्टेट ऑफिस जहां शहरी की पूरी प्रॉपर्टी की जीआईएस मैपिंग करने जाने रहा है। वहीं अब नगर निगम चंडीगढ़ की सारी वाटर सप्लाई और सीवर लाईन की भी जियोग्राफिक इंफॉरमेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग करवाई जाएगी। लाइन खराब होने का तुरंत लगेगा पता...
-इसको लेकर नगर निगम की हाउस मीटिंग में भी अप्रूवल दे दी गई है। वाटर सप्लाई लाइन और सीवर लाइन की जीआईएस मैपिंग का फायदा ये होगा कि कहीं पर अगर लाईन में फॉल्ट आ जाता है तो उस जगह के बारे में फौरन इस सिस्टम से पता चल जाएगा। इसको ठीक करना मुश्किल नहीं होगा। -जबकि अभी मैनुअली ही फॉल्ट का पता लगाया जाता है और उसके बाद कहां पर खुदाई कर फॉल्ट को ठीक करना है इसके बारे में अंदाजे और नक्शे देख कर ही पता लगाना पड़ता है।