चंडीगढ़। स्टेपिंग स्टोन स्कूल सेक्टर 38 में एंट्री क्लास की इकॉनामिकली वीकर सेक्शन के कोटे की 25 प्रतिशत कोटे की सीटों पर शनिवार को सुबह 11 बजे ड्रा निकलना था। लेकिन स्कूल में ड्रा से पहले ही पेरेंट्स ने ड्रा बॉक्स में स्लिप डालने के लिए की जा रही अटेंडेंस लिस्ट में नाम न होने पर हंगामा कर दिया।
पेरेंट्स ने पुलिस को भी फोन कर दिया और बताया कि ड्रॉ में नाम नहीं है इसलिए वे ड्रॉ नहीं निकालने देंगे। पेरेंटस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की । स्कूल के डायरेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जो स्टूडेंट्स नॉट इलीजिबिल थे उनको ड्रॉ में नहीं लिया गया था। ऐसे लगभग 20 पेरेंट्स ने हंगामा कर दिया इसलिए ड्रॉ शनिवार को नहीं निकला गया। सोमवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट में डायरेक्ट स्कूल एजुकेशन से बात करके ही ड्रॉ निकाला जाएगा।
बीते शुक्रवार को पेरेंटस का आरोप था कि स्कूल ने पेरेंटस को बताई गई ड्रा की डेट से पहले ही ड्रॉ निकाल दिया और सलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट लगा दी। पेरेंट्स ने इसका जमकर विरोध किया था इसलिए स्कूल प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए शनिवार को फिर से ड्रॉ पेरेंट्स की मौजूदगी में निकालने की निर्णय लिया था।