पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लॉन्ग रूट की बसों की खरीद अगले महीने से, १०० नई बसें आएंगी

लॉन्ग रूट की बसों की खरीद अगले महीने से, १०० नई बसें आएंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लॉन्ग रूट्स पर अब सीटीयू अपनी और बसें चलाएगा। इन रूट्स पर बसों के फेरे बढ़ाने के लिए नई परचेस की जा रही है।
35 करोड़ के रिवाइज्ड बजट...

-सीटीयू अब लॉन्ग रूट को मजबूत करने की तैयारी में है। सीटीयू मैनेजमेंट लॉन्ग रूट के लिए नई बसें खरीदने जा रहा है। इसके लिए सीटीयू ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत 100 नई बसें खरीदने को मंजूरी भी मिल गई है।
-इससे पहले प्रशासन केंद्र से इस प्रोजेक्ट के लिए 35 करोड़ के रिवाइज्ड बजट की भी रिक्वायरमेंट भेज चुका है। सीटीयू के पास इस समय 100 बसें हैं जिन्हें लॉन्ग रूट पर चलाया जा रहा है।
-इनमें से 20 से 30 बसें रोजाना ड्राइवर-कंडक्टर की कमी के कारण नहीं चल पाती। इनमें से 40 फीसदी बसें कंडम होने की कगार पर हैं।
-पिछले कुछ वर्षों से सीटीयू मैनेजमेंट लोकल रूट्स को ही मजबूत करने में जुटा है। इसलिए अब लॉन्ग रूट्स की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है। सीटीयू को ज्यादा रेवेन्यू लॉन्ग रूट की बसों से ही मिलता है।
खबरें और भी हैं...