चंडीगढ़ में अब आप ४जी इंटरनेट स्पीड के साथ कॉल कर सकेंगे
अभी ४जी नेटवर्क पर कॉल करने पर इंटरनेट स्पीड २जी या ३जी पर चली जाती है
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में ४जी वोल्टी : वाॅइस ओवर लॉन्ग टर्म एवोल्यूशन: सर्विसेज जल्द ही शुरू होने वाली है। अभी ४जी नेटवर्क पर सिर्फ इंटरनेट डाटा सर्विसेज ही उपलब्ध हैं। वॉइस के लिए आपको २जी ३जी प्लान लेना जरूरी होता है। अब बात करें वोल्टी की तो यह तकनीक इसे एक कदम आगे ले जाएगी।
इसमें आप ४-जी पर भी वॉइस सर्विस का लाभ ले सकेंगे। यानि वोल्टी पर आपको ४जी स्पीड के साथ वॉइस की सुविधा मिलने जा रही है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब ऑपरेटर इस सुविधा को शुरू करेंगे और हेंड सेट कंपनियां वोल्टी अनेबल मोबाइल हेंड सेट मार्केट में लेकर आएंगी। रिलायंस जियो इस सर्विस को चंडीगढ़ में अप्रैल से लाने का दावा कर रही है।
क्या होगा फायदा: अभी जब हम ३जी नेटवर्क पर कॉल कर रहे होते हैं, उस समय आपका वॉइस और इंटरनेट एक साथ काम कर रहा होता है। अब बात करें ४जी नेटवर्क कॉल करते हैं तो उस समय हमारा इंटरनेट २जी या ३जी नेटवर्क पर अपने चला जाता है। लेकिन वोल्टी में ऐसा नहीं होगा। वोल्टी में ४जी नेटवर्क पर आपको ४जी की स्पीड और वॉइस भी संभव होगी। साथ ही इसमें वॉइस की क्लेरिटी भी होगी। यह क्लेरिटी हाई डेफिनेशन जैसी होगी। मिलेगी। इसके लिए कॉल करने वाले और कॉल सुनने वाले दोनों कस्टमर्स के पास वोल्टी तकनीक का हेंड सेट होना जरूरी होगा। इसके अलावा दोनों के पास जिस भी कंपनी का कनेक्शन उस कंपनी के पास वोल्टी सर्विसेज होना जरूरी होगा। इसमें कस्टमर्स ५०एमबीपीएस से भी अधिक इंटरनेट स्पीड के साथ कॉल करने की सुविधा होगी।
जिओनी के नॉर्दन हैड अनिल शर्मा बताते हैं कि इस तकनीक के आने से इंटरनेट स्पीड अच्छी मिलेगी। शर्मा बताते हैं कि उनकी कंपनी ८५०० से ९००० रुपए की रेंज में वोल्टी ,सीडीएमए और जीएसएम तकनीक के साथ हेंड सेट लेकर आ गया है,इसमें ३जीबी रैम, ३२ जीबी रोम है। इसके अलावा इसमें जीएसएम,सीडीएमए और वोल्टी तकनीक भी अब कंपनियां पूरी दुनिया में इस्तेमाल हो रही तकनीक पर आधारित हेंड सेट तैयार कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिका में सीडीएमए तकनीक इस्तेमाल होती है। वहीं रिलायंस जिओ के वाइस प्रेसिडेंट टीपीएस वालिया ने बताया कि वोल्टी सर्विसेज इन हाउस लॉन्च हो चुकी है। अभी इसका जियो का स्टाफ ट्रायल कर रहा है। लेकिन देशभर में इसकी कॉमर्शियली लॉन्च की घोषणा अभी होनी है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी भी ६हजार से २५हजार रुपए की रेंज में वोल्टी अनेबल हेंड सेट लेकर आई है।
किस कंपनी के हैं वोल्टी अनेबल सेट: इस समय आईफोन ६ और ६प्लस,६एस, सेमसंग एस५, एलजी जी-२, जिओनी एस-६ हेंड सेट पर वोल्टी की सुविधा मिल रही है। ०००