चंडीगढ़. शनिवार को नगर निगम का पहला पब्लिक कैंप सेक्टर-22 के कम्यूनिटी सेंटर में लगाया गया। निगम के अधिकारियों ने आम लोगों को निगम के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में जनता के सुझाव मांगे। इस दौरान कमिश्नर बी. पुरसार्थ, ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता और निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान एक शिकायतकर्ता ने कहा कि सेक्टर-22 में किरण सिनेमा के सामने होनी वाली पार्किंग को पेड कर देना चाहिए, ताकि इंक्रोचमेंट रुक सके। अभी इंक्रोचमेंट और पार्किंग के समस्या के कारण कई ग्राहक लौटकर चले जाते हैं। वहीं, एक शख्स ने कहा कि शास्त्री मार्केट में डस्टबिन रखवाएं और सफाई पर ध्यान दें। वहीं, कई लोगों ने ऑनलाइन सुविधा में सुधार करने के सुझाव भी दिए।