चंडीगढ़। आठवें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप में अन्ना यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि पीयू को ब्रॉन्ज मेडल मिला। मेंस टीम सैबरे इवेंट में अन्ना यूनिवर्सिटी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 15/07 से हरा। पटियाला को दूसरा, पंजाब यूनिवर्सिटी और जीएनडीयू ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। वहीं फोइल वुमंस टीम इवेंट के सेमीफाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 15/08 से हराया जबकि अन्ना यूनिवर्सिटी ने जीएनडीयू को 15/9 से मात दी।
फाइनल मुकाबले में अन्ना यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 15/13 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पीयू को यहां सिल्वर मेडल मिला। पीयू की टीम में तारा, बलजीत, गरिमा और गुलशन ने ये सफलता दिलाई। मेंस एप्पे इवेंट के सेमीफाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को 15/09 से हराया जबकि डाॅ. बीएएम यूनिवर्सिटी औरंगाबाद ने एमजी यूनिवर्सिटी कोटयाम को 15/13 से हराया। इसके बाद बाद फाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने डॉ.बीएएम अौरंगाबाद को रोमांचक मुकाबले में 15/12 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।