पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएवी स्कूल-८ की जीत जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर अंडर-15 में डीएवी स्कूल-8 ने अपने जीत के क्रम को जारी रखा है। डीएवी स्कूल-8 में खेले गए मैच में उन्होंने सेंट सोल्जर स्कूल जीरकपुर को 96 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में सेंट सोल्जर स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये निर्णय गलत साबित हुआ और डीएवी स्कूल-8 ने 25 ओवरों में 2 विकेट खोकर 164 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम की ओर से आर्यन ने 90 रन की शानदार पारी खेली जबकि विनीत ने 36 और धनंजय ने 20 रन बनाए। सेंट सोल्जर के लिए सुखप्रीत ने एक विकेट हासिल किया। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सेंट सोल्जर जीरकपुर की टीम ने 19.4 ओवरों में 68 रन के कुल स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से परवीन ने 25 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम के लिए लवकेश और धनंजय ने 3-3 बल्लेबाजों को चलता किया।
खबरें और भी हैं...