चंडीगढ़। एंजेलिक बुकार्ड और मिलोस राओनिक को टेनिस कोर्ट पर रिकॉर्ड बनाते और खिताब जीतते हुए सभी ने देखा होगा लेकिन इन दोनों स्टार्स ने बास्केटबॉल कोर्ट पर उतरकर सभी को हैरान कर दिया। इसे लेकर चंडीगढ़ के बास्केटबॉल लवर्स काफी उत्साहित थे और उन्होंने देर रात जाग कर इस मैच का खूब अानंद लिया। ये दोनों टेनिस स्टार्स यहां एनबीए सेलेब्रिटी ऑल स्टार क्लैश में उतरे टीम कैनेडा की ओर से। उनका मैच था यूएसए टीम के साथ जिसमें वे अमेरिकी खिलाड़ियों के हाथ जीत लगी।
इसमें जीता भले कोई भी हो लेकिन कैनेडियन दर्शकों ने खूब मजा लिया। टेनिस स्टार मिलोस मिलोस राओनिक ने यहां पर ऑस्ट्रेलिया ओपन से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। रैपर ड्रेक कैनेडियन टीम के कोच थे। उन्होंने टीम का काफी साथ दिया। वहीं अमेरिकी टीम के कोच कॉमेडियन कैविन हार्ट थे। एक्टर जेसन रुडेकिस ने भी यहां सभी को प्रभावित किया। कॉमेडियन हार्ट ने यहां लॉकर रूम में रॉकी के थीम म्यूजिक के साथ जमकर मस्ती की। बटलर को एमवीपी का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 15 अंक हासिल किए और 14 रिबाउंड पकड़े। मिलोस राओनिक और बुकार्ड ने यहां टीम कैनेडा के लिए खूब अंक बटोरे लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।