पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब यूनिवर्सिटी बनी सॉकर चैंपियन

पंजाब यूनिवर्सिटी बनी सॉकर चैंपियन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में हुए फाइनल मुकाबले में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को 5-4 से हरा दिया। दाेनों के बीच भिड़ंत कांटे की रही और पहले हाफ की तरह दूसरा हाफ भी गोलरहित रहा। अंत में पंजाब यूनिवर्सिटी ने कोई गलती नहीं की और टाइब्रेकर में पहुंचे मुकाबले जीत हासिल की।
इससे पहले सेमीफाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी ने कालिकट यूनिवर्सिटी को 1-0 से हराया था। इस मैच में भी पीयू के फुटबॉलर्स छाए रहे और उन्होंने विपक्षी फुटबॉलर्स को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। वहीं क्वार्टर फाइनल में पीयू ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी को कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से हराया। टीम के काेच भुपिंदर सिंह थे जबकि टीम के मैनेजर परमजीत सिंह थे। पीयू के वाइस चांसलर प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने टीम को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है और कोच व मैनेजर को भी इस जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं...