पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 28 फरवरी को कुछ घंटों के लिए कार फ्री होगा चंडीगढ़

28 फरवरी को कुछ घंटों के लिए कार फ्री होगा चंडीगढ़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। बढ़ते ट्रैफिक के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को मजबूत करने और साथ ही गाडिय़ों के चलते हो रहे एयर पॉल्यूशन के बारे में लोगों को अवेयर करने के लिए प्रशासन 28 फरवरी को कुछ घंटों के लिए पूरे शहर को कार फ्री करने जा रहा है। सीटीयू की बसों के स्पेशल रूट...

-इसको लेकर एडवाइजर ने ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे पूरी रिपोर्ट और प्लानिंग कार फ्री डे के लिए बनाकर तैयार करें।
-फिलहाल 28 फरवरी इसलिए कार फ्री डे के तौर पर मनाने का फैसला किया गया है क्योंकि इस दिन रविवार है और लोगों को न तो ऑफिस जाना होता है और न ही बच्चों को स्कूल या फिर कॉलेज।
-लेकिन जिन लोगों ने एक जगह से दूसरी जगह जाना हो उनको परेशानी न हो इसके लिए सीटीयू की बसों के स्पेशल रूट इस दिन के लिए फाइनल किए जा रहे हैं।
- साथ ही सड़कों में लेन सिस्टम को भी डेवलप किया जा रहा है ताकि आगे फ्यूचर में चंडीगढ़ में लेन सिस्टम को ही फॉलो किया जा सके।
-हालांकि अभी कार फ्री डे के लिए तारीख को आगे भी बढ़ाया जा सकता है लेकिन अगर सही प्लानिंग हुई तो 28 फरवरी को ही कार फ्री डे किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...