चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले या गरीब तबके के बहुत से ऐसे बच्चे होते हैं जो मूवी देखने के लिए मॉल या थियेटर नहीं जा पाते हैं। ऐसे ही बच्चों को अब प्रशासन अपने खर्चे पर ये मौका प्रोवाइड करवाएगा। बच्चों को फिल्म के साथ रिफ्रेशमेंट...
-इसके लिए फैसला किया गया है कि हर साल चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा और इस फेस्टिवल के दौरान उन बच्चों को मूवी दिखाने के लिए ले जाया जाएगा जो गरीब तबके के परिवारों से जुड़े हैं।
-बच्चों को फिल्म के साथ रिफ्रेशमेंट मिले, इसका भी प्रशासन द्वारा इंतजाम किया जा रहा है। इसकी शुरुआत इसी महीने से की जा रही है। 17 और 18 फरवरी को प्रशासन की तरफ से चंडीगढ़ में पहला चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
-इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान सिर्फ बच्चों से संबंधित फिल्में ही दिखाई जाएंगी।
-इस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 17 फरवरी को करेंगे जबकि अगले दिन इस फेस्टिवल के आखिरी दिन एडवाइजर विजय देव चीफ गेस्ट होंगे।
सभी 29 स्क्रीन में दिखाई जाएंगी फिल्में:
- इस बारे में डीसी ऑफिस की तरफ से अरेंजमेंट किया गया है। इसमें चंडीगढ़ में जितने सिनेमा या मल्टीप्लेक्स सिनेमा हैं उनकी सभी 29 स्क्रीन में इन बच्चों के लिए फिल्में चलाई जाएगी।
-चंडीगढ़ के अलग-अलग सरकारी स्कूल और ऑरफन स्कूलों से करीब 6500 स्टूडेंट्स को पहले फिल्म फेस्टिवल में मल्टीप्लेक्स में फिल्में देखने को मिलेंगी।