चंडीगढ़। इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज के लिए चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन अब शहर में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को प्रमोट करने जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट को सौंपी है।
-डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि नॉन प्रोफिट ऑर्गेनाइजेशन(एनपीओ) के साथ मिलकर सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को मजबूत किए जाने का काम किया जाएगा।
-इसके जरिए फाइनेंशियल ईयर 2016-2017 में 6 महीनों से 6 साल तक के बच्चों, प्रेग्नेंट वूमन, युवतियों तक सप्लीमेंटरी न्यूट्रीशियन के बेनीफिट मिल सके।
-इसमें 500 आंगनबाड़ी सेंटर में सप्लीमेंटरी न्यूट्रीशियन पहुंचाए जाने का टारगेट रखा गया है जिसके जरिए 28500 बच्चों, 378 जरूरतमंद बच्चों, 5300 प्रेग्नेंट वूमन और 1959 प्रेग्नेंट वुमंस तक ये
सप्लीमेंटरी न्यूट्रीशियन पहुंचाए जाने का फैसला किया गया है।