पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन मसलों पर सोशल वेलफेयर करवाएगा स्ट्रीट प्ले

चाइल्ड प्रोटेक्शन मसलों पर सोशल वेलफेयर करवाएगा स्ट्रीट प्ले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत यूनियन टैरिटरी चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसाइटी चाइल्ड प्रोटेक्शन मसलों को लेकर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाएगी।एनजीओ से सोसाइटी ने एप्लीकेशन मंगवाई...

-इसके लिए सोसाइटी ने फैसला किया है कि चाइल्ड प्रोटेक्शन मसलों को लेकर एनजीओ और थियेटर ग्रुप्स के साथ मिलकर स्ट्रीट प्ले करवाए जाएं।
-इसके लिए थियेटर ग्रुप्स और एनजीओ से सोसाइटी ने एप्लीकेशन भी मंगवाई हैं। इसमें ग्रुप्स और एनजीओ को चाइल्ड प्रोटेक्शन मसले जैसे चाइल्ड एब्यूज, चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज, कॉर्पोरल पनीशमेंट, फॉस्टर केयर, लीगल अडाप्शन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे मसलों को लेकर अपनी अपनी प्रेजेंटेशन बनाकर भेजने के लिए कहा गया है।
-चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसाइटी की तरफ से इस बारे में कहा गया है कि जिन भी थियेटर ग्रुप्स या फिर एनजीओ की प्रेजेंटेशन को मंजूरी दी जाएगी उनको कुछ महीनों के अंतराल में ही स्पेसिफिक टॉपिक पर 30 से 40 मिनट के स्ट्रीट प्ले अलग अलग जगहों पर करवाने होंगे।
-इसके लिए थियेटर ग्रुप्स या एनजीओ को प्रति शो 6000 रुपए सोसाइटी की तरफ से दिए जाएंगे। मार्च महीने के पहले हफ्ते में इसको लेकर प्रेजेंटेशन होगी जिसके लिए ग्रुप्स और एनजीओ को सोसाइटी की ईमेल utcpschandigarh@gmail.com पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके अलावा सोसाइटी के पास भी जाकर रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है।


खबरें और भी हैं...