पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ले. जनरल केजे सिंह ने रवाना की साइकिल रैली

ले. जनरल केजे सिंह ने रवाना की साइकिल रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना। गोहाना में रविवार को दिनदहाड़े झज्जर जिले के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी, वहीं मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि उसके भाई की हत्या के पीछे 6 महीने पहले उनके पिता की हत्या करने वाले का ही हाथ हो सकता है। फिलहाल वह पैरोल पर चल रहा है...
हथियार देख डरे लोग, नहीं हुई रोकने की हिम्मत
- प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो के अनुसार दोपहर को एक युवक सेक्टर सात स्थित चौक की तरफ से बस अड्डा की तरफ दौड़ता हुआ आया।
- पीछा कर रहे युवक के हाथों में हथियार था, जिसकी वजह से किसी की भी उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई।
- बस अड्डा के गेट के पास नजदीक से युवक के सिर में गोली मारी। गोली लगने के बाद युवक सड़क पर ही गिर गया।
- बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर लाश के पास ही जहां एक हथियार पड़ा था, वहीं कुछ दूरी पर तीन हथियार और भी पड़े थे। इसके अलावा बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद की गई।
- थाना सिटी एसएचओ कुलदीप देशवाल ने बताया कि हथियारों और बाइक को कब्जे में लेने के अलावा पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित किया।
जून में की थी राहुन के पिता की हत्या
- झज्जर जिले के कस्बा बेरी के रहने वाले रोहित ने मृतक की पहचान अपने भाई राहुल के रूप में की।
- सुबह राहुल किसी काम के सिलसिले में गोहाना जाने की कहकर घर से निकला था। दोपहर बाद पुलिस के जरिए भाई को गोली मार दिए जाने की सूचना मिली तो वह परिजनों के साथ सामान्य अस्पताल में पहुंचा।
- रोहित ने आशंका जताई कि मिट्‌टी के बर्तनों की फैक्ट्री चलाने वाले दो भाइयों में छोटे राहुल की हत्या के पीछे उनके पिता की हत्या करने वाले ओमप्रकाश का हाथ हो सकता है।
- उसने बताया कि उसके पिता नरेश की जून 2015 में गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिसके आरोप में गांव निवासी ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो इन दिनों पैरोल पर आया हुआ है।
- उधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक राहुल के भाई रोहित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, वहीं फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटोज...........................
खबरें और भी हैं...