पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला. कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को यहां पंचकूला पहुंचे। वहां पर वे सेक्टर 5 में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस मौके पर हरियाणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उनके साथ थे। इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राहुल गांधी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राहुल यहां 7 सत्रों को संबोधित करेंगे। बैठक में हरियाणा प्रदेश के 9 मेंबर पार्लियामेंट, व पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला प्रधान, सेवा दल के जिला प्रधान, यूथ जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, एमपी प्रधान, जिला परिषद प्रधान सहित 1200 प्रतिनिधियों को बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। राहुल गांधी पार्टी सदस्यों से सीधा संवाद करेंगे। उनकी इस पहले से कई बड़े कांग्रेसी नेताओं की सांसें फूली हुई हैं। उन्हें डर है कि कोई कार्यकर्ता उनके खिलाफ कुछ न बोल दे।
राहुल गांधी शाम पांच बजे तक बैठक में मौजूद रहेंगे।
फोटोः विजय कुमार
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.