पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉरेंस में मदर्स डे मनाया फोटो सहित

लॉरेंस में मदर्स डे मनाया- फोटो सहित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। लॉरेंस पब्लिक स्कूल मोहाली में बुधवार को मदर्स डे मनाया गया। इस मौके काफी संख्या में बच्चों की मदर्स ने पहुंच कर बच्चों की ओर से दी गई परफॉरमेंस को देखा। स्कूल के विभिन्न क्लासों के बच्चों की ओर से अपनी मां की खूबियों को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे कार्यक्रम पेश कर पहुंचे हुए परिजनों का खूब मनोरंजन किया।

स्कूल प्रिंसीपल की ओर से मदर्स डे के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रम करवाने से जहां बच्चों के दिलों में अपनी मां और परिवार प्रति प्यार बढ़ता है। स्कूल कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चे पगडिय़ां बांध कर जब अपना कार्यक्रम दे रहे थे तो वहां उपस्थित बच्चों की माताओं की ओर से तालियां बजा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल में पहुंची मदर्स ने स्टेज पर आकर अपने कार्यक्रम पेश किए।

ऊपर स्लाइड पर क्लिक कीजिए और देखिए इस इवेंट की कुछ तस्वीरें।