पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। फेज 5 स्थित शोरुम की छत पर लगे टॉवर के सर्वर रुम में मंगलवार आधी रात आग लग गई। किसी वाहन चालक राहगीर ने जब टॉवर से आग की लपटें निकली देखी तो फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल कर सूचित किया। जिसके बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां व पीसीआर इंचार्ज राम दर्शन सिंह पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशकत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि हालांकि छत पर टॉवर लगा हुआ है फिर भी कोई भी मोबाइल कंपनी वर्कर ऊपर जाकर चैक नहीं करता।
सर्वर रुम का दरवाजा भी टूटा हुआ था और अंदर तारों के गुच्छे ही गुच्छे थे। इस टॉवर पर दो तीन कंपनियों के सर्वर लगे हुए हैं। गर्मी अधिक होने के कारण शार्ट सॢकट हुआ और चिंगारियां उठने से आग लग गई। आग लगने से कई मोबाइल कंपनियों की सेवा ठप्प हो गई। उल्लेखनीय है कि इस शोरुम में कपड़े, गिफ्ट शाप व अन्य कई प्रकार की दुकानें है। गनीमत यह रही ही दमकल विभाग ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया अन्यथा जान माल का नुकसान भी हो सकता था। क्योंकि शोरुम के ंटाप फलोर पर विभिन्न शोरुम में काम करने वाले करीब 5 वर्कर सो रहे थे। जिनको फायर ब्रिगेड कर्मचारियोंं ने जाकर जगाया और बाहर निकाला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.