पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डवेलपमेंट अथोरिटी (गमाडा) ने बुधवार को सेक्टर 70 में 4.60 एकड़ प्राइम लैंड की बोली लगाई। होम लैंड कंपनी ने सबसे ऊंची बोली 98 करोड़ 31 लाख रुपए लगाकर जमीन को अपने नाम कर लिया। बोली में मुख्य तौर पर चार कंपनियों ने हिस्सा लिया। एएससी, हैरी टाउन शिप, हनुमंत और होम लैंड।
गमाडा ने इस जमीन की रिजर्व प्राइस 90 करोड़ रुपए रखी थी। चारों कंपनियों ने बोली में हिस्सा लेने के लिए 4.50 करोड़ रुपए पहले जमा करवाए। जिस जगह पर यह साइट है उसके सामने वाली 200 फुट चौड़ी रोड सीधा एयरपोर्ट के कनेक्ट हो रही है। यह भी मुख्य कारण माना जा रहा है जमीन की रिजर्व प्राइस ऊंची लगाने का।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.