पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स और मदर्स ने मिल कर क्ले एक्टिविटीज में दिखाया टेंलेट

स्टूडेंट्स और मदर्स ने मिल कर क्ले एक्टिविटीज में दिखाया टेंलेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। डीएवी स्कूल सेक्टर 39 में बुधवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। जूनियर विंग के स्टूडेंट्स ने माई फैमिली और माई मदर पर स्वय तैयार की कविताएं सुनाकर प्यार व्यक्त किया। पहली और दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स ने सांग के साथ डांस की प्रस्तुति देकर खूब हंसाया। इस मौके पर स्कूल परिसर में नन्हें बच्चों और मदर्स के लिए क्ले एक्टिविटी करवाई गई। प्रिंसिपल जसकिरण हारिका ने स्टूडेंट्स द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इसका श्रेय मदर्स और टीचर्स को भी जाता है।