पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेड क्रास डे पर फस्र्ट एड के दिए टिप्स

रेड क्रास डे पर फस्र्ट एड के दिए टिप्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 49 में बुधवार को रेड क्रास डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई जिसमें स्टूडेंट्स को इस दिन का महत्व समझाया गया। ये समारोह चेयरमेन डॉक्टर एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रेस प्रिंटो के सहयोग से करवाया गया। स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए इंटर स्कूल एक्टिविटीज करवाई गई। पहली व दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स ने कविताएं सुनाई और भाषण दिया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने फस्र्ट एड पर कुछ टिप्स दिए और फस्र्ट एड के प्रयोग का महत्व समझाते हुए कि कई बार हम फस्टएड देकर किसी की जान भी बचा सकते हैं।