पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ़। प्यार और उम्र से खिलवाड़ के चलते एक नाबालिग ने अपने परिजनों के खिलाफ अदालत में बयान दिए हैं। बापूधाम की 15 साल की नाबालिग ने अदालत में कहा कि वह पड़ोस में रहने वाले करण के साथ इसलिए भागी थी, क्योंकि उसके परिजन उससे बड़ी उम्र के व्यक्ति से उसका ब्याह रचाना चाहते थे, जबकि वह इसके खिलाफ थी। केस में सुनवाई के दौरान नाबालिग अपने पहले दिए बयानों से मुकर गई। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज शालिनी एस नागपाल की अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 5 जून तारीख तय की है।
मामला 14 दिसंबर 2012 का है। नाबालिग अपने घर से भाग गई थी। दादी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि सेक्टर 26 स्थित बापूधाम कालोनी में रहने वाला करण नामक पड़ोसी उनकी बेटी को भगाकर ले गया। दादी ने गुमशुदगी के पीछे पड़ोस में किराये पर रहने वाले युवक करण (20) पर शक जताया था। आरोप के अनुसार उसके घर से हजारों की नकदी भी गायब बताई गई थी। चोरी के मामले में भी करण पर भी शंका जताई थी। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के परिवार के मेंबरों को भी आरोपी बनाया गया था । लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। करण पर आरोप लगाया गया था करण उसे शादी का झांसा देकर साथ ले गया था। करण के न मिलने पर पुलिस ने उसके पेरेंट्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने करण के खिलाफ किडनैपिंग और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.