पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ़। लंबे समय से कालेज में राजनीति शास्त्र की लेक्चरार न होने पर छात्रों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तक दी है। याचिका पर कार्यवाहक चीफ जस्टिस जसबीर सिंह व जस्टिस आरके जैन की खंडपीठ ने हरियाणा सरकार व राज्य की शिक्षा मंत्री को 15 मई के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। हांसी के नेहरू मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज के बीए फाइनल के छात्र मदन लाल की तरफ से दाखिल याचिका मेंं कहा गया कि उनके कालेज में 21 दिसंबर 2011 को हिसार के गवर्नमेंट कालेज से लेक्चरार की नियुक्ति की गई थी। इस फैसले को लागू नहीं किया गया, जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.