पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोपिंस के स्टूडेंट्स को ढ़ाई लाख के चेक से किया सम्मानित

सोपिंस के स्टूडेंट्स को ढ़ाई लाख के चेक से किया सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। सोपिंस स्कूल सेक्टर 32 में वीरवार को इंवेस्चर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीपीआई स्कूल्स उपकार सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रिंसिपल एबीएस सिद्दू ने वर्ष 2012 में शिक्षा और खेल में विशेष प्रदर्शन करने और उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छठी से दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार के चेक देकर सम्मानित किया।


सिद्दू ने लगभग 200 से अधिक स्टूडेंट्स ढ़ाई लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया और भविष्य में लक्ष्य को सामने रखकर कठिन परिश्रम से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल की नई स्टूडेंट्स कांउसिल के चुने गए 16 मैंबर्स को सिद्दू ने शपथ दिलाई और कांउिसल के हेड ब्वाय और हेड गर्ल ने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए स्कूल और स्टूडेंट्स की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही।

फोटोः रविंदर सिंब भाटिया।