पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। पंज दरिया सभ्याचारक मंच पंजाब की ओर से वीरवार को मोहाली के फेज 3बी2 की मार्केट में खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कई लोगों ने पहुंच कर स्वेच्छा से खूनदान किया। खूनदान कैंप के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाबी गायक गुरकृपाल सुरापुरी पहुंचे और उन्होंने खूनदान करने वालों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिए। पीजीआई से आई डॉक्टरों की टीम ने खून जमा किया।
पीजीआई की एसी बस में ही खूनदानियों से खून जमा किया गया। इस मौके गुरकृपाल सुरापुरी ने कहा कि खूनदान महादान है। इसके जैसा कोई दूसरा दान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंज दरिया सभ्याचारक मंच की ओर से जिस तरह से समाज की भलाई के लिए यह प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अगर किसी जरूरतमंद को मौके पर खून मिल जाए और उसकी जान बच जाए तो इससे बड़ा पुण्य और कोई नहीं हो सकता।
मंच के प्रधान लखा सिंह ने कहा कि मंच की ओर से साल में दो तीन कैंपों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाता है जिससे ज्यादा से ज्यादा खून अस्पतालों को भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार 51 वां खूनदान कैंप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मंच की ओर से मरीजों के लिए एक एंबुलेंस को भी सेवा में लगाया गया है। कैंप के दौरान काफी संख्या में लोगों ने आकर खूनदान किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.