पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब गवर्नमेंट पैंशनर्स एसोसिएशन ने रोष धरना किया फोटो सहित

पंजाब गवर्नमेंट पैंशनर्स एसोसिएशन ने रोष धरना किया - फोटो सहित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। पंजाब गवर्नमेंट पैंशनर्स एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर फेज 3बी1 की रोज गार्डेन के पास रोष धरना दिया गया। पैंशनर्स की मांग थी उनकी मांगों के प्रति सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे उनके कई भत्ते दिए नहीं गए । उन्होंने सरकार प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए नारेबाजी की और कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द काम करना चाहिए।

एसोसिएशन के प्रधान करम सिंह धनोआ और जनरल सेक्रेटरी मोहन सिंह ने कहा कि सरकार ने पैंशनर्स से यह वायदा किया था कि मोगा चुनाव के बाद उनकी मांगों प्रति विचार करके उन्हें पूरा किया जाएगा लेकिन मोगा चुनाव के इतना समय होने के बाद भी सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि पैंशनर्स के लिए मेडिकल सहायता के लिए भी किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी गई है।


आज रोष धरना के दौरान काफी संख्या में पंजाब गवर्नमेंट पैंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने पहुंच कर अपना विरोध प्रकट किया और नारेबाजी की। धरने को संबोधित करने वालों में चेयरमेन रघुवीर सिंह संधू, करम सिंह धनोआ, सौदागर सिंह ग्रेवाल, मूलराज शर्मा , जरनैल सिंह संधू, सुच्चा सिंह कलोड,श्यामलाल, हरदेव सिंह जटाना सहित कई लोग मौजूद थे।