पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। मोहाली के विभिन्न स्थानों पर वीरवार को ट्रेफिक पुलिस की ओर से नाके लगा कर चालान काटे गए। ट्रेफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ मोहाली पुलिस की ओर से अभियान छेड़ दिया गया है। आज फेज 6 के पास लगाए गए नाके के दौरान कई वाहन चालकों के पास गाडिय़ों के पूरे कागजात न होने को लेकर उनका चालान किया गया। नाके के दौरान वूमेन कमांडोज को भी लगाया गया था। जोन इंचार्ज एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि सुबह से लगाए गए नाके के दौरान 30 से अधिक चालान किए गए है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक लापरवाही से वाहनों को चलाते है उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए और वाहनों के कागजातों की जांच के लिए नाका लगाया गया है। नाके के दौरान ट्रेफिक पुलिस के कई कर्मचारियों को लगाया गया था। वाहन चालक युवतियों के वाहनों के कागजात चैक करने को लेकर वूमेन कमांडोज को लगाया गया था। समाचार लिखे जाने तक चालान काटने का काम चल रहा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.