पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर 77 के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खूब मस्ती में बीता। स्कूल प्रबंधन की ओर से छोटे बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने और उन्हें पानी में फन गेम्स करवाने को लेकर पानी में मस्ती करवाई गई। छोटे छोटे बच्चों का सामना जैसे ही पानी से हुआ तो वे सबकुछ भूलकर पानी में उतर गए और फिर शुरू की मस्ती। पानी में मस्ती करने के दौरान उनकी ओर से रबड़ बॉल,गुब्बारों से पूरी तरह इंज्वाय कर रहे स्टूडेंट्स के लिए विशेष तौर पर इंतजाम किया गया था। स्कूल की प्रिंसीपल अंजली चौधरी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहतर होता है। स्कूल कैंपस में बनाए गए पूल में फव्वारों से गिरते पानी के बीच इंज्वाय करते स्टूडेंट्स के लिए पूरी तरह से व्यवस्था की थी। स्कूल के डायरेक्टर कर्नल बावा ने कहा कि स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को करवाया जाता है जिससे वे पढ़ाई करते हुए मस्ती के लिए भी समय निकाल सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.