पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ देर से जुडऩे वाले शॉन मार्श को अपनी खराब फॉर्म की टेशन ता है ही साथ में उन्हें यकीन है की टीम अपने बाकि बचे टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर जरूर वापसी करेगी। मार्श ने भास्कर से खास बातचीत में कहा कि हमें मालूम है कि हम अब टूर्नामेंट में कोई हार बर्दाशत नहीं कर सकते। एक भी हार हमारे लिए खतरनाक है और हमें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। मुझे यकीन है कि टीम अब जिस प्रकार की फॉर्म में है हम जरूर लगातार मैच जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी टीम की मैनेजमेंट काफी अच्छी है और खिलाडिय़ों का काफी साथ देती है। हम सभी ये चाहेंगे की इस बार टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम कर उन्हें जीत का तोहफा दें।
करीबी हार से बिगड़ा खेल :
टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहे मार्श ने कहा कि हमें टूर्नामेंट में कई मौको पर करीबी हार का सामना करना पड़ा। ये यकीनन बेहद दुख की बात है, अगर हम ये मैच जीतते तो हमारी स्थिती कुछ और ही होती। खैर हम इन बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहेंगे।
मिलर शानदार बल्लेबाज :
इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि मिलर ने जिस प्रकार इस टूर्नामेंट में टीम के लिए बल्लेबाजी की है, वो काबिले तारीफ है। उन्होंने जिस समय बेंगलुरू के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे थे उस समय कोई जीत के लिए नहीं सोच सकता था, लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम को जीत दिला दी। उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट का फॉर्म में न होना टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी हैं। वे टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और उनका फॉर्म में होना टीम को अलग ही शक्ति देता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.