पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। किंग्स इलेवन पंजाब के सबसे खास खिलाड़ी अजहर महमूद मौजूदा सीजन में अपने बल्ले को लेकर खासे परेशान हैं। मैच की पूर्व संध्या पर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर और अब ब्रिटिश नागरिक अजहर महमूद ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले अपने एक साथ खिलाड़ी सन्नी सिंह के साथ इस बात को रखा। उन्होंने कहा सन्नी से अपना बल्ला दिखाने को कहा और उससे शॉट लगाने का प्रयास करते हुए कहा कि यार मुझे तो मेरा पसंदीदा बल्ला ही नहीं मिल रहा, मैं तो सच में तंग आ गया हूं। मुझे या तो बल्ला काफी लंबा मिलता है या काफी छोटा, मुझे मेरे साइज का बैट चाहिए जो मुझे नहीं मिल रहा। ऐसा करते-करते अजहर ने सन्नी के तीन बैट्स को चैक कर डाला। आखिरकार अजहर को निराश ही रहना पड़ा।
नहीं कर पाए शानदार प्रदर्शन : पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर और अब ब्रिटिश नागरिक अजहर महमूद मौजूदा सीजन में अब तक किंग्स के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकें हैं। बल्लेबाजी में अजहर महमूद ने अब तक मौजूदा सीजन में खेले 8 मैचों में सिर्फ 6.57 की औसत से 46 रन बनाए हैं जिसमें 23 उनका सर्वश्रेष्ठ है। जबकि गेंदबाजी में अजहर ने अपने आठ मुकाबलों में 22.00 की औसत से 11 विकेट तो चटकाए हैं लेकिन ये उनकी उपयोगिता से काफी कम है।
चंडीगढ़ के साथ पुराना नाता :
अजहर पहले इस बात को साफ कर चुके हैं कि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलना उनके लिए खास है क्योंकि वे स्वयं पंजाबी हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के साथ भी वे अपना पुराना नाता बताते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब भी भारत दौरे पर आता था तो चंडीगढ़ मेरा पसंदीदा शहर होता था। ये सच में शानदार शहर है और ये मेरे लिए खास इसलिए भी है क्योंकि ये मेरे जन्म स्थान इस्लामाबाद से मिलता है। यहां के सेक्टर वहां के जैसे ही हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.