पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। 50 के दशक में मुंबई के एक व्यापारी ने जूतों का बिजनेस शुरू किया था। वो कानपुर और आगरा से चमड़ा खरीदकर ले जाता और जूते तैयार करता। उसके तैयार किए जूतों के डिजाइन लोगों को खासे पसंद आये और माल चल निकला। मार्केट को बढाने के लिए उसने 1955 में जूतों की एक कंपनी बना ली। नाम था 'रीगल सूज। इसके बाद कंपनी ने 2000 में मेट्रो सिटीज के लिए 'रोशिया नाम की एक ट्रेंडी चेन तैयार की। 13 साल बाद अब ये मुंबई बेस्ड शूज कंपनी पहली बार शहर में आई है। वीरवार को रोशिया ने देश का 33वां रीटेल आउटलेट इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 के अलांते मॉल में ओपन किया। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु समेंत कई मैट्रो शहरों में कंपनी स्टोर खोल चुकी हैं।
शहर में आने को लेकर हुई इस देरी के बारे में रोशिया के ऑपरेशन हैड मोएज समनानी ने बताया, 'इंटरनेट शॉपिंग के जरिए शहर में हमारे प्रॉडक्टस की डिमांड काफी पहले से आ रही थी। पर हम दो साल से स्टोर के लिए सही जगह का इंतजार कर रहे थे। चंडीगढ़ के लिए हम अपने सारी रेंज लेकर आए हैं। सेल के हिसाब से भी हमारी उम्मीदें ज्यादा हैं, इसलिए करीब सात हजार जोड़े सूज के साथ हमने स्टोर ओपन किया है। कंपनी ने अपने स्टोर में मारदी ग्रास, एल्बर्टो टौरेस, ऐगल, लुइस एलबर्टे और युनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन जैसे 10 इंटरनेशनल ब्रैंड्स को भी शामिल किया है। अपने जूतों की खासियत बताते हुए मोएज ने कहा, 'ये सबसे फाइन समझे जाने वाली कानपुर और आगरा की फेमस बर्निस लेदर से बने हैं।
ओपनिंग सेलिब्रेशन
- आज से 12 मई तक चलेगा ओपनिंग सेलिब्रेशन, इस मौके पर मिलेगी 20 परसेंट की छूट
- जूतों के साथ हैंड-बैग्स, वॉलेट, बेल्ट्स और एक्सेसरीज की भी रेंज।
- मेंज रेंज: रु 2500 से 7500 तक
- वुमन रेंज: रु 750 से 5000 तक
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.