पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंतरनतारन। पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि वह सनाउल्लाह के परिवार का दर्द समझ सकती है। सनाउल्लाह के मामले में जो कुछ भी हुआ हैै वह गलत है। आज एक और सरबजीत की मौत हुई है। दलबीर कौर ने कहा कि पहले सरबजीत और अब सनाउल्लाह की मौत से दोनों देशों में बंद कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है। ऐसे विवहार से दोनों देशों में खटास पैदा हो रही है।
जो कि सही नही है। दलबीर कौर ने कहा कि पहले पाकिस्तान में पाकि कैदी सरबजीत पर हमला न करते तो आज उसका भाई जिंदा होता। बाद में भारतीय कैदी ने जम्मू जेल में बंद पाकि कैदी सनाउल्लाह पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसकी आज सुबह मौत हो गई। दलबीर कौर ने कहा कि जब सरबजीत की मौत पाकिस्तान में हुई थी जो दर्द उसने महसूस किया था आज वहीं सनाउल्लाह के परिवार वाले महसूस कर रहे है। दलबीर कौर ने कहा कि वह दोनों देशों में शांति चाहती है। इसी शांति से ही दोनों देशों की जेलों में बंद कई और सरबजीत रिहा हो सकते है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.