पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। जेनरेशन सेवियर एसोसिएशन की ओर से वीरवार को मोहाली के स्कूलों में पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग कंपीटीशन का आयोजन किया गया। इस मौके सैकड़ों की संख्या में स्कूलों स्टूडेंट्स ने शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज 6 और मोहाली पब्लिक स्कूल फेज 10 में पेंटिंग कंपीटीशन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन की प्रेसीडेंट अमितेश्वर कौर ने बताया कि पेंटिंग का विषय तंबा कु से होने वाला नुकसान रखा गया था। इस विषय पर 14 स्कूलों के करीब 700 बच्चों ने पेंटिंग और पोस्टर बनाए। उन्होंने बताया कि इसमें से 100 बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा जिन्हें वल्र्ड नो तंबाकू डे के मौके पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पिछले कई सालों से पंजाब के विभिन्न भागों में जाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चों की ओर से बनाई गई पेंटिंग और पोस्टरों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पेंटिंग कंपीटीशन के दौरान स्कूलों बच्चों की ओर से तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को बड़े मार्मिक तरीके से दिखाया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.