पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूबीएस के नए कैंपस को एसबीआई ने दिए एक करोड़

यूबीएस के नए कैंपस को एसबीआई ने दिए एक करोड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के सेक्टर 25 में बनने वाले नए कैंपस के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने एक करोड़ रुपये की पहली राशि पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो एके ग्रोवर को सौंपी। चौधरी ने 1974 में यूबीएस से एमबीए किया है। उस समय प्रोबेशन ऑफिसर के तौर पर एसबीआई ज्वाइन करने वाले चौधरी इस समय वह एसबीआई के चेयरमैन हैं। एल्युमनी होने के नाते चौधरी ने वाइस चांसलर प्रो ग्रोवर और डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रो एके वशिष्ठ को सम्मानित किया। इसके बाद यूबीएस स्टूडेंट्स ने अपने सू पर सीनियर को सम्मान दिया।चौधरी ने कहा कि तमाम परेशानियों के बीच हमारे एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स हमें काबिल बना रहे हैं इसलिए युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बिजनेस या जॉब में जाने के बाद समाज और संस्थान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।