पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। कॉटन, जॉरजेट और प्योर फैब्रिक पर की लखनवी कढ़ाई की कुर्तियां और सूट तो आम बात है। पर चंदेरी लखनवी कुर्तियां और नेट पर लखनवी कढ़ाई की अनारकली कुर्तियां अभी नया ट्रेंड है। लखनऊ से आए रिजवान के पास इन दोनों स्टाइल की कुर्तियों की बड़ी रेंज है। अनारकली स्टाइल की कुर्तियों की रेंज 2500 और चंदेरी फैब्रिक की लखनवी कुर्तियों की रेंज 1500 रुपये से शुरु होती है। रिजवान के पास कॉटन और जॉरजेट की लखनवी कुर्तियों की रेंज 500 और प्योर सूट लेंथ की रेंज 7000 रुपये से शुरु होती है। यहां गर्मियों और शहरवासियों के टेस्ट और पॉकेट के मुताबिक ऐसे तमाम फैब्रिक और चीजें मौजूद हैं किसान भवन में लगी एग्जिबीशन, 'फैब ऑफ इंडिया में। एग्जिबीशन ऑर्गनाइजर राकेश ने बताया कि यहां देशभर के कॉटन फैब्रिक की बड़ी रेंज है। इस एग्जिबीशन में लगे 50 स्टॉल में हर ओर फैब्रिक ही नजर आता है। छतीसगढ़ का सिल्क,फुलकारी सूट, रामपुर (यूपी) की एप्लीक वर्क की कुर्तियां, राजस्थानी ब्लॉक प्रिंटेड फैब्रिक, लखनवी चिकन, कांथा एंब्रॉयड्री फैब्रिक, एप्लीक वर्क, मंगलगिरी कॉटन, बाघ प्रिंट आदि इसमें शामिल है। कलरफुल पैचवर्क की बेड शीट्स, राजस्थानी जूलरी, आर्टिफिशियल जूलरी, वुडन टॉयज इस एग्जिबीशन में आकर्षण का केंद्र हैं।
जो है खास
बंगाल के कांथा वर्क में कॉटन और सिल्क की साडिय़ां, सूट पीस और अनस्टिच्ड कुर्तियां। साडिय़ों की रेंज 400 और कुर्तियों की 500 से शुरु होती है।
झुनझुनु से अब्दुल रहमान लाए हैं राजस्थानी ट्रेडिशनल जूलरी। इसे 'बच्ची/पच्चीÓ की आइटम भी कहा जाता है। जिसमें रियल गोल्ड या रियल जेमस्टोंस लगे हों तो इनकी कीमत लाखों में है। पर यहां रखी जूलरी गोल्ड प्लेटेड और सेमी-प्रीशियस स्टोंस से बनी है। पेंडेंट सेट की रेंज 500-1800 और मीनाकारी वर्क की माला विद इयररिंग्स की कीमत 1600 रुपये है।
यूपी भदोई की वॉलहैंगिं?स। जूट से बनी इन वॉल हैंगिंग्स पर जूट की कढ़ाई और हैंडवर्क से तैयार किया गया है। इनपर कार्टून फिगर्स, मोर, तोता, तोता-मैना, बतख आदि को उकेरा गया है। रेंज 200-1200 रुपये।
राजस्थान की लाख की चूडिय़ां। लाख और ब्रास पर मोती और स्टोंस को हाथ से जड़ा गया है। इनमें कलर्स और डिजाइंस की बड़ी रेंज है। रेंज 110 रुपये प्रति पेयर से शुरु होती है। कस्टमर अपनी पसंद के मुताबिक मिक्स एंड मैच करके अपनी चूडिय़ां तैयार कर सकते हैं।
'रू-ब-रू स्टॉल में कॉटन, जॉरजेट, क्रेप और प्योर फैब्रिक में डिजाइनर सूट्स की रेंज 1000 रुपये से शुरु होती है। इसके अलावा इनके पास जॉरजेट पर मशीन वर्क, गोटापती, एंब्रॉयड्री और थ्रेड वर्क के डिजाइनर सूट्स की अच्छी रेंज है।
यह 20 मई तक चलेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.