पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सफाई के लिए डेरा प्रमुख से मदद पर फैसला नहीं

शहर की सफाई के लिए डेरा प्रमुख से मदद पर फैसला नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


चंडीगढ़ । चंडीगढ़ की सफाई के लिए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह व उनके समर्थकों से सहयोग लिए जाने पर चंडीगढ़ नगर निगम कोई फैसला नहीं ले पाया है। ऐसे में कार्यवाहक चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने मदद न लेने की मांग संबंधी याचिका का निपटारा कर दिया।
लायर्स फॉर हयूमन राइटस इंटरनेशनल नामक स्वयं सेवी संस्था की तरफ से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया कि डेरा प्रमुख के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई विचाराधीन है। इसके अलावा बठिंडा में भी एफआईआर दर्ज है। हाईकोर्ट में डेरे के साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। उक्त परिस्थितियों में शहर की सफाई के लिए डेरा प्रमुख का सहयोग स्वीकार करना जनहित में नहीं है। सफाई की अनुमति देने पर डेरा प्रमुख के खिलाफ विचाराधीन मामलों की निष्पक्ष सुनवाई पर प्रभाव पड़ेगा।