पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता आयोजित

हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर 41 में वीरवार को हेल्थ वीक सप्ताह के तहत हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्टूडेंट्स को स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फूड खाने के लिए प्रेरित करना उद्देश्य था। इस प्रतियोगिता में एलकेजी से दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स एक से बढ़कर एक डिश को टिफिन में लेकर आए। स्कूल प्रिंसिपल गुरकिरणजीत नलवा ने स्टूडेंट्स और स्कूल के डॉक्टर द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ये एक अच्छा प्रयास हालांकि स्टूडेंट्स जंक फूड की बजाय न्यूट्रिशियस फूड लें और स्वस्थ रहे।