पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़/होशियारपुर। थाना चब्बेवाल के अधीन आते गांव मोतियां में बीती देर रात जाति वंधन को तोड़ एक साल पहले शादी रचाने वाले दंपत्ति जसलीन कौर व पंकज अग्निहोत्री को जसलीन के परिजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए घायल कर दिया।
टाटा सूमों में सवार हो परिजनों ने जब दंपत्ति के घर में घुस कर मारपीट करनी शुरु कर दी तो गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से दंपत्ति को छुड़ा इलाज के लिए पहले चब्बेवाल अस्पताल भिजवा दिया जहां चोट अधिक लगने की वजह से आज वीरवार सुबह डाक्टरों ने होशियारपुर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।
मामले को तूल पकड़ते देख सिविल अस्पताल होशियारपुर में बयान लेने पहुंची चब्बेवाल पुलिस ने दोपहर बाद हमलावरों में लड़की के भाई परमजीत सिंह व मामा हरप्रीत सिंह के साथ साथ चार अन्य लोगों के खिलाफ धारा 452 के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।
ऊपर स्लाइड पर क्लिक कीजिए और पढ़िए आगे की पूरी खबर।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.