पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। मदर्स डे के मौके शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों में स्थित स्कूलों में मदर्स डे सेलीब्रेट किया गया। इस मौके बच्चों की मदर्स ने जहां कई प्रकार के फन गेम्स में हिस्सा लिया वहीं उन्होंने अपने बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन देने के बारे भी बताया। शैमरॉक स्कूल मोहाली में मदर्स डे को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में मदर्स ने हिस्सा लिया।
मदर्स के लिए इस मौके एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उनके लिए फन गेम्स का आयोजन किया गया। मदर्स के लिए चैयररेस और कई अन्य प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। फन गेम्स के बाद मदर्स को कई तरह के पुरस्कार भी बांटे गए। स्कूल के प्रिंसीपल एस के शर्मा ने कहा कि मदर्स डे का आयोजन हर साल किया जाता है। उन्होंने कहा कि मदर्स डे मनाने के पीछे केवल एक ही मकसद होता है कि इससे लोगों को पता लगे कि मां के बिना संसार कुछ भी नहीं अगर मां न हो तो सब कुछ सूना होता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.