पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \'हम अभी बाहर नहीं हुए, हमारे पास अभी भी मौकाÓ

\'हम अभी बाहर नहीं हुए, हमारे पास अभी भी मौकाÓ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ । किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भले ही आईपीएल सीजन-6 में बाहर होने की कगार पर हो लेकिन टीम के कोच डैरेन लेहमन को अभी भी टीम से वापसी की उम्मीद है। हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने कहा कि टीम ने अभी भी चार मैच खेलने हैं और हम इन मैचों में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीजन में एक-दो टीमों को छोड़ बाकी सभी टीमों को आगे जाना अभी तय नहीं है, लिहाजा हमें बेहतर खेल दिखाकर मुकाबले में वापसी करनी होगी। पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे बेहद दुख है कि हम ये मैच जीत नहीं सके। हमारे बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत तो दी लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके, वहीं हमारे गेंदबाज भी विकेट नहीं चटका सके लिहाजा हमारी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
रनरेट दिला बन सकती है लकी: लेहमन के अनुसार मौजूदा सीजन में टीम की रनरेट पहले मैच से ही शानदार रही है और इसका बेहतर होना ही टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी चार मैच बचे हैं जबकि हैदराबाद को भी इतने ही मैच खेलने हैं। वे भले ही हमारे से चार अंक से आगे हों लेकिन वे फिर भी रनरेट के मामले में हमसे काफी पीछे हैं।