पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू में कम्यूनिटी कॉलेजिस पर वर्कशॉप

पीयू में कम्यूनिटी कॉलेजिस पर वर्कशॉप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कम्यूनिटी कॉलेज इन कनाडा : ए लेसर टू इंडिया इन हायर एजुकेशन पर वर्कशॉप कराई गई। आई सीएसएसआर में वर्कशॉप का उद्घाटन किया वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर ने जबकि इसकी अध्यक्षता की कनाडा के कौंसुल जनरल स्कॉट स्लेसर ने। प्रो बीएस घुम्मन, प्रो ध्यान कौर सहित तीन प्रोफेसर्स की टीम इस प्रोजेक्ट से जुड़ी है। प्रोग्राम में विशेष अतिथि रहीं पंजाब की प्रिंसिपल सेक्रेटरी हायर एजुकेशन रवनीत कौर।
वर्कशॉप की शुरूआत में स्लेसर ने कम्यूनिटी कॉलेजिस का इतिहास बताया। उन्होंने कनाडा में इसकी शुरूआत के समय आई अड़चनों और भारत में इसकी संभावनाओं की बात की। वाइस चांसलर प्रो ग्रोवर ने कहा कि पंजाब और यूटी में भी कम्यूनिटी कॉलेजिस खोले जाने हैं। कॉलेजिस की एफिलिएशन के संबंध में बैठ कर बात की जा सकती है।