पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली । जाखो राखे साईयां मार सके न कोई। यह कहावत किसी ने सच में बनाई है। चाहे जितना भी संकट आ जाए और आदमी तूफान में घिर जाए यदि भगवान साथ है तो उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता। यह बात वीरवार को फेज 7 स्थित गैरी आर्टस नाम फाइबर के खिलौने व बड़े बड़े स्टैचू बनाने वाली कंपनी में देखने को मिला। देखते ही देखते कैमिकल से लगी आग चारों तरफ फैल गई और आसमान काले धुंआ में समा गया।
एक तरफ जहां वर्कर बड़े बड़े खिलौना को बचाने में लगे हुए थे वहीं एक बुजुर्ग महिला जोर जोर से चिल्लाकर आग की तरफ भाग रही थी कि कोई मेरे जानवरों को बचाओ। महिला ने बताया कि पिंजरे में करीब 70 कबूतर है और 50 खरगोश। जिन्होंने बच्चे दे रखे है वह सारे आग में जल रहे है। कुछ मजदूरों ने उस महिला को आग के पास जाने से रोका लेकिन उसके आंसू थम नहीं रखे थे। चारों तरफ अफरातफरी मची हुई थी।
फायर ब्रिगेड को काल कर दी गई थी। लेकिन उससे पहले कर्मचारी जिसके हाथ में जो आया चाहे बॉल्टी, डिब्बा या अन्य सामान उसमें पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तीन फायर ब्रिगेड की गाडियों ने आकर आग पर काबू पाया। पिंजरे में जाकर देखा तो 70 में से मात्र एक कबूतर जो खरगोश के साथ जमीन के नीचे खोदी गई सुरंग(दुड) में घुस गया था वहीं बचा बाकी सारे कबूतर सुलझे हुए वहां गिरे पड़े थे।
कबूतरों का एक नवजात बच्चा भी जिंदा मिला। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने तुरंत उन सुरंग को तोड़कर सारे डर कर सुरंगों में छुपे हुए खरगोश को जिंदा बाहर निकाल लिया। लेकिन इस आग में लाखों का नुकसान हो गया। कंपनी की मालकिन गगनदीप ने बताया कि उनको नहीं पता आग कैसे लगी लेकिन नुकसान काफी हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.