पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। महीनों बाद वीरवार को गुरु नगरी पहुंचे सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आगामी लोकसभा चुनाव किसी अन्य जगह से लडऩे की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव लड़ेंगे तो अमृतसर से नहीं तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, अमृतसर मेरी कर्मभूमि है, मेरी जड़ है और इसे कोई हिला नहीं सकता, जिसमें जितना जोर है, वह लगा ले, किसी में इतनी ताकत नहीं, जो मुझे यहां से भगा सके। संसदीय चुनाव यहां से लडऩा है या नहीं, इसका फैसला हाईकमान को करना है। पार्टी का फैसला मुझे मान्य होगा। शहर का कर्ज मैं सात जन्मों तक भी नहीं चुका सकता। यह मेरा घर है, यदि घर से इज्जत न ले सका तो किसी दूसरे स्थान से इसका मिलना संभव नहीं। यहां के लोगों का विश्वास मेरी पूंजी है और इसे कभी खोने नहीं दूंगा। भास्कर से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। सिद्धू ने कहा कि जनता किसी सेलेब्रिटी को एक बार चुनाव जिता सकती है, लेकिन उन्हें लोगों ने चार बार यह सम्मान दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.