पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिवसीय वर्कशॉप संपन्न

पांच दिवसीय वर्कशॉप संपन्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 37 में चल रही पांच दिवसीय वर्कशाप शुक्रवार को संपन्न हो गई। ये वर्कशॉप सर्व शिक्षा अभियान और दिल्ली के इग्नू के सहयोग से आयोजित की गई थी जिसमें आउट ऑफ स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बनाए गए स्पेशल लर्निंग सेंटर्स के टीचर्स को ट्रेनिंग दी गई।
इस वर्कशॉप में 60 से अधिक टीचर्स ने हिस्सा लिया। रिसोर्स पर्सन कुसम ने टीचर्स को बताया कि ये आउट ऑफ स्कूल अपनी एज के मुताबिक पढ़ाईमें अपने लेवल से पिछड चुके होते हैं इसलिए इनको उनके लेवल तक लाने के लिए टीचर्स को कुछ बातों को ध्यान रखना होगा, उसे उसी तरीके से पढ़ाना होगा जिस तरीके से स्टूडेंट्स पढऩा चाहते हों।