पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब ने दी मुंबई को शिकस्त

पंजाब ने दी मुंबई को शिकस्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ । 19वीं ऑल इंडिया चौधरी रणबीर सिंह अंडर-17 लीग क्रिकेट चैंपियनशिप में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 114 रन से करारी शिकस्त दे डाली। क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला पर खेले लीग मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों 6 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शुभंकर कुमार ने 66 और कपिल देव ने 40 रन का योगदान दिया, वहीं मुंबई की ओर से राहुल ने 2 और राशिद ने 1 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 21.3 ओवर में सिर्फ 95 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से सूरज ने 23 और ऋषि ने 20 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से राहुल और शुभांकर ने 3-3 जबकि शुभंकर ने 2 विकेट झटके। वहीं चंडीगढ़ की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उसे पुणे की टीम ने 9 विकेट से मात दी।
हरियाणा की दमदार जीत: क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेले गए लीग मैच में हरियाणा की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 7 विकेट से मात दे दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश ने की टीम 89 रन बनाकर सिमट गई। हरियाणा की ओर से उत्कर्ष भुक्कल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 जबकि अनीश ने 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। एक अन्य लीग मैच में बांग्लादेश ने झारखंड को 10 विकेट से मात दी।