पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत की जमीन पर कब्जे, हरियाणा सरकार को नोटिस

पंचायत की जमीन पर कब्जे, हरियाणा सरकार को नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। कैथल के गांव नेवल में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे छुड़ाने को लेकर दाखिल एक जनहित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को 21 मई के लिए नोटिस जारी किया है। स्थानीय निवासियों की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि ग्र्राम पंचायत की 58 एकड़, दो कनाल व 10 मरला पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं। ये कब्जे ग्र्राम पंचायत की मिलीभगत से ही किए गए हैं। ऐसे में इन कब्जों को छुड़ाने के लिए सीबीआई अथवा निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए। याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने 21 मई के लिए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।