पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा है कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में नर्सों की जि मेदारी अहम होती है। डाक्टर,भगवान और मरीज के बीच में नर्स एक अहम कड़ी के रूप में कार्य करती है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने भी राज्य की नर्सों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विभाग में नर्सों के लिए एक अलग विंग की स्थापना करने की योजना बनाई है। जिसे आने वाले समय में अमली रूप दिया जाएगा।
मित्तल शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के अवसर पर स्थानीय रतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत आते रतन प्रोफेशनल एजुकेशन कालेज ऑफ नॢसंग में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई एक राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान पंजाब तथा अन्य राज्यों ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के लिए अलग विंग की स्थापना की जाए। जिसके तहत नर्सों की नियुक्ति, समयबद्ध तरक्की, नर्सों के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा प्रबंधकीय समस्याओं का समाधान एक ही छत तले किया जाए। इससे पंजाब में हजारों नर्सों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। पंजाब सरकार इस योजना को जल्द ही अमली रूप देकर सार्वजनिक करेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नर्सों की मांग बढ़ेगी। जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने हाल ही में रोपड़, लुधियाना व जालंधर समेत राज्य में छह नए नर्सिंग कालेजों को मंजूरी प्रदान की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि कथित तौर पर राजनीतिक संरक्षण से कैमिस्टों द्वारा दवाईयों की आड़ में नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा। जिनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले से चलाई जा रही मुहिम का रिव्यू करते हुए आने वाले समय में कैमिस्टों के खिलाफ अभियान को तेज किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हालही में कैंसर की शिना त हेतु करवाए गए सर्वे के दौरान 84 हजार से अधिक लोगों ने इसमें पंजीकरण करवाया है। मित्तल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आने वाले समय में कैंसर विरोधी मुहिम में तेजी लाने तथा इसमें संशोधन करके जनहितों से संबंधित निर्णय लिए जाने पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले कालेज के चेयरमैन सुंदरलाल अग्रवाल ने कहा कि नर्सों को अपनी ड्यूटी करते समय सहनशीलता का परिचय देना चाहिए।
कालेज प्रबंधन द्वारा हर साल तैयार की जाने वाली नर्सों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर कालेज की नर्सिंग सलाहकार इंद्रजीत कौर वालिया, प्रशासनिक अधिकारी डॉ.एसएम खेड़ा, महासचिव दीपक गुप्ता, सहायक सिविल सर्जन डॉ.एसएल अग्रवाल के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.