पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग संस्थानों में सीटों से ज्यादा दाखिले पर जवाब तलब

नर्सिंग संस्थानों में सीटों से ज्यादा दाखिले पर जवाब तलब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ । पंजाब के नर्सिंग संस्थानों में तय सीटों से ज्यादा दाखिले करने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब नर्सिंग काउंसिल से जवाब तलब किया है। कार्यवाहक चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने कहा कि पंजाब नर्सिंग काउंसिल बताए कि कितने संस्थानों ने सीटों से ज्यादा दाखिले दिए हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एक स्वयं सेवी संस्था ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि पंजाब में धड़ल्ले से नर्सिंग कोर्स कराए जा रहे हैं। इसके लिए नियम कायदे ताक पर रख सीटों से ज्यादा दाखिले किए जा रहे हैं। याचिका में कहा गया कि यह संस्थान महज औपचारिकता पूरी कर मोटी फीस वसूल कर सर्टिफिकेट जारी कर रहे हैं जो लोगों की जिंदगी से भी खिलवाड़ है।