पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर और कंडक्टर के करेक्टर की जांच कर ही लगाया जाएगा बस में

ड्राइवर और कंडक्टर के करेक्टर की जांच कर ही लगाया जाएगा बस में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। निजी बस में अब ड्राइवर व कंडक्टर की नियुक्ति से पहले उसका करेक्टर जांच जाएगा। अच्छे करेक्टर के ड्राइवर व कंडक्टर ही नियुक्त किए जाएगे। आम जनता के साथ महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक वाहनों में व्यापक कदम उठाने के लिए सभी जिला अधिकारियों को यह निर्देश दिये हैं। यह जानकारी परिवहन कमिश्‍नर सुमिता मिश्रा ने बताया कि इन दिशा-निर्देशों में बस के अंदर चालक और परिचालक की फोटोग्राफ भी लगेगी।
बस मालिक का नंबर भी होगा बस में
बस के मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बरो, चालक व अन्य बस में तैनात स्टाफ के चरित्र की जांच और सार्वजनिक परिवहन बसों में कंडक्टर और चालक द्वारा बैज लगाना शामिल है।