पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 22 के स्टूडेंट्स ने ओल्ड एज होम सेक्टर 15 के बुजुर्गों के साथ मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर स्कूल के 100 स्टूडेट्स ने हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में संाग और डांस की प्रस्तुति से बुजुर्गों का मनोरंजन किया।
कवरा विचों बोल नी मांऐ...., मां मैं मुड नी पेके आणा पेके हुंदे मांवा नाल.... सुप्रीत सिंह 100 रुपये देकर बुजुर्गों ने सम्मानित किया। स्टूडेंट्स ने सांग और डांस की एक के बाद एक प्रस्तुति दी यशोदा मई ये तेरा कन्हैया.... से लगभग 1 घंटा समां बांधे रखा। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल अमिता खोराना मौजूद थी उन्होंने बताया कि इस मौके पर बुजुर्गोंं में उपहार के बांटे गए, बुजुर्ग स्टूडेंट्स के साथ मिल कर काफी खुश हुए। टीचर सुनीता ने बताया कि इस तरह से उन्होंने फिर से अपने बच्चों के साथ बिताए पल याद किए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.