पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। शुक्रवार को दिनभर चली गर्म हवाओं से शनिवार को राहत मिल गई। शुक्रवार रात को ही आसमान में बादल छा गए। शनिवार सुबह 9 बजे शहर में हल्की बौछारें पडऩा शुरू हो गई। हालांकि किसी किसी सेक्टर में तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12.00 बजे तक 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गर्म हवाओं के साथ पारा 40 के आसपास था। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार हल्की बौछारें दिन भर जारी रहेंगी। साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते एक दो रोज तापमान 40 या इसके आसपास ही रहेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.